IND vs SA ODI Series : टीम इंडिया में चोटिल दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मिला मौका, BCCI ने किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया है। टखने की चोट के कारण दीपक चाहर साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। दीपक चाहर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। …

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया है। टखने की चोट के कारण दीपक चाहर साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। दीपक चाहर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि दीपक चाहर अब वापस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जाएंगे, जहां मेडिकल टीम उनकी निगरानी करेगी।

 

सीरीज़ में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम

पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के सामने मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम रविवार को सीरीज में एक-एक की बराबरी करने उतरेगी। टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। भारत नौ अक्टूबर 2022 को रांची में दूसरा एकदिवसीय मैच खेलेगा। वहीं 11 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में सीरीज का अंतिम मुकाबला आयोजित होना है।

भारत की वनडे टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मो. सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।

टी20 वर्ल्ड कप तक हो सकते हैं ठीक

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ही जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं। अब दीपक चाहर को भी चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल है।  मामना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले दीपक चाहर ठीक हो सकते हैंं।

ये भी पढ़ें : IND vs SA 2nd ODI : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, दीपक चाहर की कमी पूरी करेगा ये खिलाड़ी

संबंधित समाचार