काशीपुर: पराली जलाने पर रोक के विरोध में किसानों के एसडीएम के जरिए सीएम को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पराली जलाने पर रोक के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय मे धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपना आक्रोश जताया। साथ ही उन्होंने किसानों की तीन सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह …

काशीपुर, अमृत विचार। पराली जलाने पर रोक के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय मे धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपना आक्रोश जताया। साथ ही उन्होंने किसानों की तीन सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू के नेतृत्व में किसान एसडीएम कार्यालय में एकत्र हुए। जहां किसानों ने एसडीएम अभय प्रताप के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जीतू ने बताया कि कुछ दिन पहले डीएम की ओर से धान की पराल को जलाने पर जुर्माना व सजा का प्रावधान करने का आदेश जारी किया था, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसान धान के अवशेष पराली नहीं जलाता है तो गेहूं बोने के लिए जमीन तैयार नहीं हो पाएगी। किसानों के पास ऐसे साधन भी नहीं है जिससे धान की पराल को जमीन में दबाया जा सके।

किसानों ने कहा कि या तो सरकार किसानों को प्रति एकड़ मुआवजा दे या फिर पराली से संबंधित मशीनरी पर 80 फीसदी की सब्सिडी दे जिससे पराल नष्ट की जा सके। इसके साथ ही गेहूं बोने के लिए बीज व बड़े ट्रैक्टर 80 फीसदी अनुदान पर दिया जाए। किसान नेता जीतू ने कहा कि जब तक मशीनरी का प्रबंध सरकार की ओर से नहीं होता तब तक किसानों को पराली जलाने की अनुमति पूर्व की तरह दी जाए। इस मौके पर दर्शन सिंह दियोल, मनप्रीत सिंह, अभिवेल सिंह बेदी, राज कुमार, राम सिंह, हरप्रीत सिंह, बलकार सिंह फौजी आदि थे।

संबंधित समाचार