बरेली: नहर में मिला युवक का शव, मृतक के बड़े भाई ने पिता के ममेरे भाईयों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज में ट्रक ड्रायवर की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। पहचान छुपाने के लिए शव को किया था नग्न। मृतक के बड़े भाई ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई के रूप में की है। मृतक के भाई की तरफ से थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी …

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज में ट्रक ड्रायवर की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। पहचान छुपाने के लिए शव को किया था नग्न। मृतक के बड़े भाई ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई के रूप में की है। मृतक के भाई की तरफ से थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के पूर्व सुबह प्रभात फेरी का आयोजन, कैण्ट विधायक ने किया शुभारम्भ

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अभयराज पुर में रहने वाले भगवान दास का बेटा ओमप्रकाश ट्रक ड्राइवर था। उसका अपने पिता के ममेरे भाईयों से विवाद चल रहा था। बड़े भाई सुखवीर ने बताया उसके पिता के ममेरे भाईयों ने शुक्रवार को ओमप्रकाश को बुलाकर उसे शराब पिलाई और उसकी हत्या कर दी। और उसके शव को ग्राम बुखारपुरा कला सतुईयों के बीच नहर में फेंक दिया।

सुबह पुलिस ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी और शव का फोटो दिखाया तो ग्राम प्रधान ने मृतक की वह तस्वीर गांव के ही निवासी  सुखवीर को दिखाया। सुखवीर ने फोटो की पहचान अपने छाेटे भाई ओमप्रकाश के रूप में की। थाना नवाबगंज में सुखवीर की तरफ से दिए तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

ये भी पढ़ें:-बरेली: तेज बारिश में यूकेलिप्टस का पेड़ रोडवेज बस पर गिरा, टला बड़ा हादसा

 

संबंधित समाचार