लखनऊ: भाषा विश्विद्यालय में आईबीएम के सहयोग से ओरिएंटेशन कार्यशाला का हुआ आयोजन
लखनऊ। भाषा विश्विद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय और ऋचा संस्था के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत कुलपति प्रो एन बी सिंह के मार्गदर्शन में आईबीएम प्रशिक्षण के लिए ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता ऋचा संस्था के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर श्री विजय प्रकाश ने आईबीएम के लगभग आठ हजार …
लखनऊ। भाषा विश्विद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय और ऋचा संस्था के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत कुलपति प्रो एन बी सिंह के मार्गदर्शन में आईबीएम प्रशिक्षण के लिए ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता ऋचा संस्था के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर श्री विजय प्रकाश ने आईबीएम के लगभग आठ हजार से अधिक आनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के विषय मे विस्तृत जानकारी दी।
यह सभी कोर्स आईबीएम के स्किल बिल्ड पोर्टल पर उपलब्ध हैं।उन्होंने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को सभी कोर्सेज के फायदे और रूपरेखा के विषय मे बताया तथा एक कोर्स को कार्यशाला के दौरान करवा कर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिलाया। उन्होंने अपने व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों के कई सवालों का उत्तर देते हुए उन्हें रुचिकर तरीके से कई टेक्निकल बातें भी सिखाई। कार्यशाला में बी टेक, बी सी ए के लगभग 400 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिनमें जानकारी जुटाने का उत्साह दिखा।
