महिलाओं के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकतीः जयराम ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा में जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण …

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा में जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से प्रदेश की महिलाओं के लिए नारी को नमन कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके अन्तर्गत महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें- गुजरात, मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री, उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में यह रियायत राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि नारी शक्ति को सुदृढ़ करने के हमारे संकल्प की दिशा में एक छोटा सा कदम है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल, महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता आदि योजनाएं आरम्भ की गई हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमार मरीजों के परिवारों के लिए सहारा योजना वरदान साबित हो रही है, क्योंकि ऐसे परिवारों को 3000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि किसी अन्य मुख्यमंत्री ने गरीब वर्ग के लोगों के लिए ऐसी योजनाएं शुरू करने के बारे में क्यों नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवा रही है।

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन में आई खराबी, शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को करना पड़ा शिफ्ट

 

 

संबंधित समाचार