चित्रकूट: शरदोत्सव में बिखरेगी सुरलहरी, लोकसंगीत पर थिरकेंगे पांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की जन्मजयंती पर तपोस्थली चित्रकूट में नामचीन कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शरद पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय शरदोत्सव को लेकर लोगों में विशेष आकर्षण रहता है। नौ अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच चित्रकूट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय खेल …

चित्रकूट, अमृत विचार। राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की जन्मजयंती पर तपोस्थली चित्रकूट में नामचीन कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शरद पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय शरदोत्सव को लेकर लोगों में विशेष आकर्षण रहता है।

नौ अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच चित्रकूट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय खेल प्रांगण दीनदयाल परिसर में प्रतिदिन शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजक मंडल ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत नौ अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन भजन गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति से होगी।

कवि डॉ. कुमार विश्वास 11 अक्टूबर को शरदोत्सव में अपनी रचनाओं से जलवा बिखेरेंगे। शरद पूर्णिमा के दिन नानाजी के जन्मदिवस पर खीर प्रसादी का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. लता सिंह मुंशी द्वारा श्री रामकथा भरतनाट्यम समूह की प्रस्तुति, ऋषि विश्वकर्मा सागर की भक्ति संध्या, रोजलिन सुंदराय उड़ीसा द्वारा शिव शक्ति ओडिसी समूह तथा वन सिंह भाई चामायडा़ भाई राठवा गुजरात द्वारा राठवा जनजातीय लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में से है।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: दीपावली चैरिटी मेले जमकर थिरकीं महिलाएं, हाथों में सजाई मेंहदी

संबंधित समाचार