ब्रेकिंग: उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके
बागेश्वर, अमृत विचार। उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार बारिश के साथ धरती के डोलने से आमजन में दहशत का माहौल। बागेश्वर जिले में कपकोट और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रैक्टर स्केल पर 3.9 मैग्नीट्यूड है जबकि इसके एपीसेंटर की गहराई 10 …
बागेश्वर, अमृत विचार। उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार बारिश के साथ धरती के डोलने से आमजन में दहशत का माहौल। बागेश्वर जिले में कपकोट और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया।
भूकंप की तीव्रता रैक्टर स्केल पर 3.9 मैग्नीट्यूड है जबकि इसके एपीसेंटर की गहराई 10 किलोमीटर धरती के अंदर थी। भूकंप का केंद्र बिंदु बागेश्वर ज़िले में कपकोट के दूरस्थ कर्मी इंटर कॉलेज के आस पास रहा।
भूकंप के झटके बागेश्वर ज़िले के साथ पड़ोसी ज़िले चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बॉर्डर इलाक़ों में भी महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप प्रभावित क्षेत्र में अबतक किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नही। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलाजी के अनुसार आज शाम 3:47 पर आया था।
