रायबरेली: बारावफात त्यौहार लेकर प्रशासन सतर्क, एसपी ने किया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने आगामी वारावफात को लेकर शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण किया है। इस दौरान उन्होंने मातहतों को निर्देश भी दिए हैं। एसपी ने पुलिस टीम के साथ मिलएरिया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम राही, मलिकमऊ, अहियारायपुर तथा कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत अलीमियां कालोंनी, कहारों का अड्डा, खाली सहाट, किलाबाजार …

रायबरेली। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने आगामी वारावफात को लेकर शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण किया है। इस दौरान उन्होंने मातहतों को निर्देश भी दिए हैं। एसपी ने पुलिस टीम के साथ मिलएरिया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम राही, मलिकमऊ, अहियारायपुर तथा कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत अलीमियां कालोंनी, कहारों का अड्डा, खाली सहाट, किलाबाजार एव थाना गदागंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धमधमा, धूता तथा लालगंज के बहाई आदि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते हुये सर्वसंबंधित को वारावफात पर्व एवं जुलूस को सकुशल सम्पादित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर पोस्टर पार्टी और क्यूआरटी टीम गठित की गयी है, जो प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर घूम कर सतर्क दृष्टि रखेगी। इसमें पुलिस विभाग के अभिसूचना विभाग और मीडिया सेल भी सक्रिय हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय,भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही करने के निर्देश एसपी के दिए है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: महाकाली से मिलने पहुंचीं बड़ी बहन मां भगवती

संबंधित समाचार