अयोध्या: अगले सत्र से संचालित होगा रुदौली का अटल आवासीय विद्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रुदौली तहसील स्थित अमराई गांव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने व प्रत्येक दशा में दिसंबर 2022 तक पूर्ण कर अटल आवासीय विद्यालय को श्रम विभाग को हैंडओवर करने का …

अमृत विचार, अयोध्या। श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रुदौली तहसील स्थित अमराई गांव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने व प्रत्येक दशा में दिसंबर 2022 तक पूर्ण कर अटल आवासीय विद्यालय को श्रम विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन अगले शैक्षिक सत्र से कर दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र, उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। श्री राजभर ने परिसर में वन विभाग की भूमि के छोटे टुकड़े को ग्राम पंचायत की भूमि से बदलकर उसे विद्यालय परिसर में शामिल करने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया।

इसके बाद निर्माणाधीन विद्यालय के मानचित्र का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो अभी मंडल स्तर पर प्रारंभ की गयी है। लगभग 12.5 करोड़ रुपये विद्यालय के निर्माण में खर्च किये जा रहे हैं। अगले शैक्षिक सत्र में विद्यालय का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: शहर में रविवार को निकलेगा बारावफात जुलूस

संबंधित समाचार