EID-E-Milad-Un-Nabi 2022: मोदी और मुर्मू ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर मुबारकबाद दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को बारावफात भी कहा जाता है। इसीलिए मुस्लिम समुदाय के लोग ये पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैगंबर मोहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद दी …

नई दिल्ली। आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को बारावफात भी कहा जाता है। इसीलिए मुस्लिम समुदाय के लोग ये पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैगंबर मोहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है।

मुर्मू ने आज ट्वीट कर कहा कि पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देती हूं। उन्होंने कहा कि आज हम सब पैगम्बर (स.) के जीवन से प्रेरणा लेकर परस्पर सौहार्द के साथ देश की प्रगति के लिए कार्य करते रहने का संकल्प करें।

मोदी ने लिखा, मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर हमारे समाज में शांति, एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाए। ईद मुबारक।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को बधाई दी। महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचियता थे और बड़ी संख्या में खासतौर से दलित समुदाय के लोग उनके अनुयायी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देते हुए एक ऑडियो क्लिप भी पोस्ट की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कदम महर्षि वाल्मीकि के विचारों ने प्रेरित हैं।

ये भी पढ़ें : बरेली: उलेमा के विरोध के बावजूद डीजे लेकर पहुंचे अंजुमन, जुलूस-ए-मोहम्मदी में जमकर थिरके

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव