प्रयागराज: तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, पति की मौत, पत्नी समेत पांच घायल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर अर्जुनपुर के समीप तेज रफ्तार बेकाबू कार ने एक-एक करके तीन बाइक को जबजस्त टक्कर मारी। इसकी वजह से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सहित पांच बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर अर्जुनपुर के समीप तेज रफ्तार बेकाबू कार ने एक-एक करके तीन बाइक को जबजस्त टक्कर मारी। इसकी वजह से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सहित पांच बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को अर्जुनपुर के पास रायबरेली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार ने बाइक सवार प्रदीप सरोज और उनकी पत्नी कृष्णा देवी को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने आगे जाकर एक अन्य बाइक सवार जगदीश सरोज और उनकी पत्नी मीनू को चपेट में ले लिया।
बेकाबू कार इतने में भी नहीं रुकी और करीब 50 मीटर आगे जा कर तीसरे बाइक सवार सूर्यान्शु वर्मा और उसके भाई को भी रौंद दिया। कहर ढाती बेकाबू कार आगे जाकर एक ट्रक से टकराकर रुक गई। वहीं कार चालक अफरातफरी में भाग निकला। अनियंत्रित कार से बचने के लिए कई राहगीरों ने सड़क के बगल खाई में कूद कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें:-UP: लोकसभा चुनाव के ‘सेमीफाइनल’ के लिए पुख्ता तैयारी में जुटे सभी दल
