मुरादाबाद : ‘महर्षि वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत करें’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव और वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत करने की जरूरत है। निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम बाबू वाल्मीकि ने कहा कि …

मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव और वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत करने की जरूरत है।

निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम बाबू वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने की थी। इस समाज के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई। सभी मिलकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

डीपी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब-जब सरकार उत्तर प्रदेश में रही है तब वाल्मीकि समाज का उत्थान किया था। जिला कार्यालय प्रभारी महेंद्र सिंह ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष को वाल्मीकि समाज की तरफ से पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया। इस मौके पर श्याम कुमार वाल्मीकि, हरप्रसाद, शिखर वाल्मीकि, बालेश वाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, रोहित चंदेल, अमित वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 24 घंटे में 299.90 मिलीमीटर हुई वर्षा, फसलों को हुआ भारी नुकसान

संबंधित समाचार