गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस एस्ट्रा की सड़क धंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा: पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने तबाही मचा रखी है इसी बीच सड़क धंसने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एक्सप्रेस एस्ट्रा में गहरी खुदाई और लगातार बारिश के कारण जमीन धंस गई है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंसन से …

नोएडा: पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने तबाही मचा रखी है इसी बीच सड़क धंसने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एक्सप्रेस एस्ट्रा में गहरी खुदाई और लगातार बारिश के कारण जमीन धंस गई है।

सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंसन से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंच गयी है।

यह भी पढ़ें… नोएडा: ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार