मेरठ: महानगर में आज लगेंगे 75 स्वास्थ्य शिविर
अमृत विचार, मेरठ। आज़ादी का अमृत महोत्सव अरौर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन 75 स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करेगा। नौ अक्टूबर को पहली बार इतनी संख्या में चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केशव भवन स्थित विश्व संवाद केंद्र में शनिवार को पत्रकार …
अमृत विचार, मेरठ। आज़ादी का अमृत महोत्सव अरौर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन 75 स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करेगा। नौ अक्टूबर को पहली बार इतनी संख्या में चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
केशव भवन स्थित विश्व संवाद केंद्र में शनिवार को पत्रकार वार्ता में आरएसएस के महानगर संघचालक विनोद भारतीय, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रांत अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर और सचिव डॉ. उमंग अरोड़ा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव एवं भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अनोखी पहल कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा विभाग और नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन नौ अक्टूबर को मेरठ महानगर में एक साथ 75 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस कार्यक्रम को मातादीन वाल्मीकि सेवा यात्रा नाम दिया है। यह शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होंगे। संघ की दृष्टि से मेरठ महानगर को 6 भाग, 32 नगर और 137 सेवा बस्तियों में बांटा गया है।
उल्लेखनीय है कि मातादीन वाल्मीकि मेरठ की धरती पर पैदा हुए और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य सूत्रधार रहे हैं। ऐसे वीर बलिदानी को इस सेवा यात्रा के माध्यम से श्रद्धांजलि होगी। ख़ास बात तो ये है कि सेवा बस्तियों में ही सभी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सेवाबस्ती वह स्थान है जहां पिछड़े वर्ग व गरीब वर्गों के परिवार रहते हैं और उनके पास आसानी से चिकित्सक नहीं पहुंच पाते हैं। इनकी स्वास्थ्य की देखभाल का सामाजिक दायित्व समझते हुए इस सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इन बस्तियों में एनएमओ के तकरीबन 150 से 200 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। साथ तकतीबन 1000 स्वयंसेवक व्यवस्था बनाएंगे। कैंप में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा हर आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर की जांच करना व साथ में जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण भी होगा। इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन अपने में एक अनूठी पहल है।
यह भी पढ़ें… मेरठ: संगीत सोम के बिगड़े बोल, कहा- सत्ता के साथ भविष्य में शस्त्र की भी पड़ेगी जरूरत
