हल्द्वानी: बारिश के बीच जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस, अकीदतमंदों ने की खुदा की इबादत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर ईद मिलाद उन नबी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों पर पहुंचकर अल्लाह की इबादत की। हल्द्वानी …

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर ईद मिलाद उन नबी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों पर पहुंचकर अल्लाह की इबादत की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी जुलूस में शामिल हुए।

रविवार दोपहर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने मोटर साइकिल और कारों में सवार होकर नगर में धार्मिक जुलूस निकाला। जुलूस मुजाहिद चौक से शुरू होकर लाइन नंबर 17 से होते हुए इंद्रानगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, नई बस्ती सेहोते हुए लाइन नंबर 16, 12 से लाइन नंबर एक होते हुए मंगलपड़ाव, जामा मस्जिद से गुजरते हुए ताज चौराहा किदवई नगर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में घोड़े में सवार युवक चल रहे थे। युवाओं ने मोहम्मद साहब के नारे लगाए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

वहीं नैनीताल में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मौके पर तय समय अनुसार करीब 12 बजकर 30 मिनट पर बारिश के बीच जश्ने ईद मिलाद उन नबी के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। रायल होटल से बड़ा बाजार होते हुए घोड़ा स्टैंड शारदा सन मस्जिद चौराहा होते हुए जुलूस निकाला गया। जो नैनीताल क्लब शैले हॉल के पास संपन्न हुआ। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष फिरोज खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम, नाजिम बक्श, याकूब, मोहम्मद साबिर आदि रहे।

संबंधित समाचार