रायबरेली: परशदेपुर की रामलीला में हुआ राम रावण की सेना में संग्राम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। नगर पंचायत परशदेपुर की ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को श्रीराम द्वारा रावण का वध करते ही बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। रामलीला में राम व रावण की सेनाओं के बीच भीषण संग्राम का मंचन किया गया ।जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को रामलीला मैदान …

रायबरेली, अमृत विचार। नगर पंचायत परशदेपुर की ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को श्रीराम द्वारा रावण का वध करते ही बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। रामलीला में राम व रावण की सेनाओं के बीच भीषण संग्राम का मंचन किया गया ।जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ी।

रविवार को रामलीला मैदान का शुभारंभ सलोन विधायक अशोक कोरी ने गुब्बारा उड़ा कर किया। उसके बाद राम व रावण की सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। मेघनाथ पराक्रम, लक्ष्मण शक्ति व कुंभकरण वध आदि लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दिखाया कि लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच घनघोर युद्ध हुआ। लक्ष्मण ने अपने बाणों से मेघनाथ का वध कर दिया। अंत में राम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। भगवान राम ने रावण की नाभि में तीर मार कर उसका वध कर बुराई का अंत किया। इस दौरान लगे मेले का भी लोगों ने आनंद लिया।

राम की भूमिका जयदीप मिश्रा, लक्ष्मण की समर दीक्षित, सीता को राम मिश्रा, हनुमान की ब्रजेश मिश्रा, रावण की आशीष मिश्रा, कुंभकरण की विशेष मिश्रा, मेघनाथ की दीपक मिश्रा, सुलोचना की अमन शर्मा ने निभाई।

इस अवसर पर चेयरमैन विनोद कौशल, भाजपा नेता ओम प्रकाश मौर्या, पूर्व चेयरमैन जमाल अख्तर, घनश्याम मिश्रा, डॉ राम प्रकाश, राजेंद्र कुमार मौर्या, रिंकू मिश्रा, राम बख्श, श्रीकांत त्रिवेदी, संजय उपाध्याय, भरत मिश्रा, मनोज कुमार, संदीप मोदनवाल, पुजारी भोलानाथ तिवारी, मजीद रहबर, महेश विश्वकर्मा, चंदन मोदनवाल, रज्जन पांडेय, सतीश कौशल आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी आशीष तिवारी दल बल के साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-हाईकोर्ट ने कहा- डीएनए नमूने का मिलान नहीं होने से साबित नहीं हो जाएगा आरोपी निरपराध

संबंधित समाचार