By-Election 2022: बिहार और ओडिशा में BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, जानें किसे मिला टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार और ओडिशा के विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के विधायक रहे सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी उम्मीदवार होंगी। वहीं, ओडिशा …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार और ओडिशा के विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के विधायक रहे सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी उम्मीदवार होंगी। वहीं, ओडिशा में भाजपा ने धामनगर उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक बी सी दास के बेटे सूरज को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें- नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, बोले- अति पिछड़ों का किया अपमान, इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

बिहार से सोनम देवी को टिकट
सुभाष सिंह का किडनी प्रतिरोपण से संबंधित जटिलताओं के कारण 16 अगस्त को निधन हो गया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। उनके निधन से ठीक एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी। सुभाष सिंह की पत्नी उनके पक्ष में उत्पन्न सहानुभूति की लहर को भुनाने की कोशिश करेंगी। मोकामा में, चार बार के विधायक व बाहुबली अनंत कुमार सिंह को अयोग्य करार दिए जाने के बाद उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है। भाजपा ने इस सीट से सोनम देवी को टिकट दिया है।

सोनम देवी स्थानीय बाहुबली नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी हैं। ललन सिंह की अनंत सिंह के साथ पुरानी अदावत रही है। सोनम देवी के पति ललन सिंह ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद भाजपा की तरफ से सोनम देवी की उम्मीदवारी की घोषणा की गई। ललन सिंह 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले टिकट मिलने की आस में जद(यू) में शामिल हुए थे। तब से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था, जिससे वह नाराज थे।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा सीट से राजद का टिकट पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन ने अभी इस संबंध में फैसला नहीं किया है कि कौन सी पार्टी दोनों सीट पर होने वाले उपचुनाव में लड़ेगी। सत्तारूढ़ महागठबंधन में राजद, जद (यू), कांग्रेस, भाकपा (माले), माकपा, भाकपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) शामिल है। दोनों सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है।

bjp

ओडिशा में पूर्व विधायक बी सी दास के बेटे सूरज को टिकट
ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धामनगर विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में सूर्यवंशी सूरज को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सूरज के नाम को लेकर पार्टी में सर्वसम्मति थी। सूरज अपने पिता के साथ मिलकर धामनगर निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विष्णु चरण दास ने 2019 के चुनावों में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार राजेंद्र दास को 4,000 से अधिक मतों से हराया था। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के 30 सितंबर को विष्णु चरण दास की याद में आयोजित एक स्मारक बैठक में शामिल होने के बाद सूरज ने धामनगर में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

इस बीच, बीजद और कांग्रेस ने अभी तक धामनगर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जहां नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दास का 19 सितंबर को निधन हो जाने के बाद धामनगर सीट खाली हुई थी। मतगणना छह नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें- भाजपा की नजर लोकसभा चुनाव पर, बढ़ सकता है नड्डा का कार्यकाल

संबंधित समाचार