बरेली: बारिश से बदहाल हुई खस्ताहाल सड़कों का सर्वे शुरू
बरेली, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। पहले से ही जर्जर सड़कों पर अब चलना किसी खतरे से कम नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का सर्वे कराना शुरू कर दिया है। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर इस पर काम शुरू होगा। शहर …
बरेली, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से सड़कों की हालत दयनीय हो चुकी है। पहले से ही जर्जर सड़कों पर अब चलना किसी खतरे से कम नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का सर्वे कराना शुरू कर दिया है। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर इस पर काम शुरू होगा।
शहर और देहात क्षेत्र की सड़कें पहले से ही खस्ताहाल थीं। जगह-जगह गड्ढे लोगाें के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे, लेकिन लगातार बारिश ने सड़कों की हालत और खराब कर दी है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बाइक सवारों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कार सवारों को भी काफी परेशानियां हो रही हैं। बारिश की वजह से सड़कें कितनी खराब हो गई हैं, कहां-कहां ज्यादा गड्ढे हो गए हैं।
इसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने खराब हुई सड़कों का सर्वे कराना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि 20 जूनियर इंजीनियराें को सड़कों के सर्वे के लिए लगाया गया है। यह काम प्रांतीय खंड और निर्माण खंड दोनों की ओर से चल रहा है। कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें – बरेली: पूरे दिन हुई वर्षा, 60 मिमी गिरा पानी, माइनस 11 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
