बरेली: शहर में इंजीनियरों ने सही से नहीं खींचा विकास का खाका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में इंजीनियरों ने सही से विकास का खाका नहीं खींचा। इतना ही नहीं पार्षद और जनता की सलाह को दरकिनार कर दिया। अब जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। शहर में नेकपुर मढ़ीनाथ, हजियापुर और ब्रह्मपुरा वार्ड में नालों की वजह से समस्या ज्यादा …

बरेली, अमृत विचार। शहर में इंजीनियरों ने सही से विकास का खाका नहीं खींचा। इतना ही नहीं पार्षद और जनता की सलाह को दरकिनार कर दिया। अब जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। शहर में नेकपुर मढ़ीनाथ, हजियापुर और ब्रह्मपुरा वार्ड में नालों की वजह से समस्या ज्यादा बढ़ी है। इसको लेकर लोग मुखर हैं। इस समस्या को लेकर जुलाई माह में हजियापुर और ब्रह्मपुरा के पार्षद और जनता ने अफसरों और मेयर के कार्य का विरोध किया था।

उस समय मेयर ने कहा था कि परेशानी नहीं होने दी जाएगी, जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें कुछ लोग भड़का रहे हैं। ब्रह्मपुरा के पार्षद वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जुलाई में स्टेडियम रोड और आसपास के क्षेत्र के पानी को संजय नगर में डाल दिया गया। तब उन्होंने और यहां की जनता ने भी काफी विरोध किया। कहा था कि बरसात में संजय नगर की हालत ज्यादा खराब होगी।

इस कार्य को रुकवाने के लिए वे वन मंत्री, भाजपा नगर अध्यक्ष और मेयर से भी मिले, लेकिन ध्यान नहीं दिया।जनता विरोध न कर सके, इसलिए पुलिस लगवाकर रात में पाइप डलवा दिए गए। अब दिक्कत आ रही है। हजियापुर के पार्षद रईस मियां अब्बासी ने बताया कि क्षेत्र के हालात अच्छे नहीं है। माडल टाउन कालोनी के पानी को हजियापुर की ओर गलत जोड़ दिया गया।

उन्होंने मेयर और नगर आयुक्त से कहा था कि क्षेत्र में लगे संपवेल व क्षेत्र की क्षमता चेक कर लें, इसके बाद ही मॉडल टाउन का पानी हजियापुर से जोड़ा जाए। तब सुनवाई नहीं हुई। अब बरसात में सभी परेशान हैं। बताया कि रात में रेजीडेंसी गार्डन का पानी भी हजियापुर में छोड़ दिया गया।

नेकपुर की पार्षद चित्रा मिश्रा ने बताया कि शांति विहार से सीधे इटौवा रोड पुलिस चौकी तक निकला नाला पूरा खोला नहीं गया। इस वजह से गणेश नगर, नेकपुर, मढ़ीनाथ में पानी भर रहा है। नाले की सफाई ठीक से कराई नहीं गई।

ये भी पढे़ें – बरेली: अक्षर विहार नाले का पानी आवास विकास कालोनी में भरा

संबंधित समाचार