बरेली: युवक पर जानलेवा हमला, राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दंबग ने पड़ोस के रहने वाले युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने युवक पर पर धारदार हथियार से हमला किया था। युवक की हालत गंभीर देख दंबग मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को सड़क पर घायल पड़ा …
बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दंबग ने पड़ोस के रहने वाले युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने युवक पर पर धारदार हथियार से हमला किया था। युवक की हालत गंभीर देख दंबग मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को सड़क पर घायल पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, आपस में भिड़े सगे भाई
थाना बारादरी के हजियापुर का रहने वाले 35 वर्षीय सुरेश ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला उत्सव उससे अपनी पुरानी रंजिश मानता है। रास्ते में रोककर पैसे भी मांगता है जिसका विरोध करने पर साेमवार को अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें:-बरेली: पांच दिन की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह धंसी सड़कें
