अयोध्या: फिर उफनाई सरयू, बाढ़ से घिरे पूराबाजार के 15 गांव, राहत और बचाव के नहीं कोई इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार,अयोध्या। बीस दिन बाद सरयू नदी में फिर उफान आने से सदर तहसील के पूराबाजार ब्लाक के 15 गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इन गांवों में पानी बाढ़ का पानी तेजी के साथ घुसने लगा है। बाढ़ पीड़ितों को गांव से निकालने के लिए अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बता …

पूराबाजार,अयोध्या। बीस दिन बाद सरयू नदी में फिर उफान आने से सदर तहसील के पूराबाजार ब्लाक के 15 गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इन गांवों में पानी बाढ़ का पानी तेजी के साथ घुसने लगा है। बाढ़ पीड़ितों को गांव से निकालने के लिए अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बता दे कि 15 दिनों पहले भी यह गांव बाढ़ की चपेट में आए थे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मूडाडीहा माझा , उरदाहवा, पूरे चेतन , पिपरी संग्राम, सलेमपुर, बस्ती माझा, मडना माझा, बलुइया माझा, सेवरहवा, रामपुर पुआरी माझा ,पनसैवा, नई दुनिया, धनाई का पुरवा, गिलेंट, काजीपुर माझा समेत कई गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। अब पानी घरों में घुस रहा है। मूड़ाडीहा माझा के रिंकू, संचित ,सुग्रीव रोशन लाल, बृजेश, सौरभ, रामप्रताप, पूर्णमासी, विजय, भागीरथी, नंदकिशोर धर्मेंद्र बताते हैं कि रात में नदी का पानी गांव के चारों तरफ फैल गया और घरों में घुसने लगा। रात में ही घर के लोगों को जगा कर इकट्ठा करके बैठाया गया और जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

रामपुर पुआरी माझा के अयोध्या प्रसाद, दुखीराम, प्रेम सागर, अजीत, लच्छीराम, मुन्ना, जियालाल, मसा राम, राधे श्याम, राम नयन, अर्जुन ने कहा दूसरी बार आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह हो गया है। यहां तक की गांव से निकालने के लिए नाव तक नहीं लगाई गई। मड़ना मांझा के प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि पहले गांव में राशन किट तो बंटी थी लेकिन जानवरों के लिए भूसा नहीं बांटा गया था। जिसके लिए तहसील प्रशासन से कई बार कहा भी गया। राजस्व निरीक्षक व बाढ़ प्रभारी गिरजा प्रसाद वर्मा ने बताया कि पानी बढ़ने की सूचना मिलते ही लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि गांव में बने रहे। बाढ़ से घिरे गांव के लोगों को निकालने के लिए नाव लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-चित्रकूट: गहराता जा रहा है ट्रैफिक चौराहे के नामकरण का विवाद, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता