अयोध्या: घर से निकला छात्र लापता, तलाश में परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। शहर के राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र 14 वर्षीय नीरज निषाद रविवार की दूसरी पहर लापता हो गया। वह दूसरी पहर लगभग 3 बजे अपने घर वजीरगंज से निकला था। छात्र के पिता रघुनाथ निषाद ने बताया कि घर से जाने के बाद काफी देर तक नीरज …

अमृत विचार, अयोध्या। शहर के राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र 14 वर्षीय नीरज निषाद रविवार की दूसरी पहर लापता हो गया। वह दूसरी पहर लगभग 3 बजे अपने घर वजीरगंज से निकला था।

छात्र के पिता रघुनाथ निषाद ने बताया कि घर से जाने के बाद काफी देर तक नीरज वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। हर तरफ तलाशा गया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि सूचना नगर कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। नीरज राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज में कक्षा 8 बी का छात्र है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: कुमारगंज में हिंसक जानवर ने तीन बकरियों का किया शिकार

संबंधित समाचार