पूर्व विधायक अशरफ को नैनी जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को शासन के निर्देश पर शनिवार को नैनी सेन्ट्रल जेल से बरेली सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया। नैनी सेन्ट्रल जेल के डीआईजी बी. आर. वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अशरफ को सुबह भारी सुरक्षा के बीच उसे बरेली जेल में …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को शासन के निर्देश पर शनिवार को नैनी सेन्ट्रल जेल से बरेली सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया। नैनी सेन्ट्रल जेल के डीआईजी बी. आर. वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अशरफ को सुबह भारी सुरक्षा के बीच उसे बरेली जेल में स्थानंतरित किया गया है।

गौरतलब है कि अशरफ पूर्व सांसद अतीक अहमद का छोटा भाई है। पूर्व विधायक अशरफ खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया का रहने वाला है। उस पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। धूमनगंज पुलिस ने तीन जुलाई की सुबह कौशांबी के हटवा से गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ 33 मामले दर्ज हैं। अशरफ पांच मुकदमों में वान्टेड था।

पुलिस ने गुरुवार को ही अशरफ को कोर्ट के आदेश पर पूछताछ के लिए कस्‍टडी रिमांड पर लिया था। रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने अशरफ की निशानदेही पर धूमनगंज मरियाडीह से शुक्रवार को अतीक गैंग के सदस्य मोहम्मद तालिब उर्फ एसपी सिटी के घर से बरामद करने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया। तालिब के खिलाफ गुंडा एक्ट समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं।

अशरफ की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था, लेकिन उसे थाने में जमा नहीं किया गया था। इस पर उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा लिखा गया था। पिस्‍टल बरामद करने के बाद शुक्रवार अशरफ को नैनी जेल भेज दिया गया था।

संबंधित समाचार