मुलायम सिंह के निधन के बाद सपा कार्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़, रविवदास मेहरोत्रा ने कहा अब नहीं होगा कोई ऐसा नेता
लखनऊ। सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन होने के बाद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर आज कार्यकर्ताओं का भारी जमवाड़ा देखने को मिला। कई कार्यकार्ता रोते विलखते भी कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान अमृत विचार से बातचीत करते हुए …
लखनऊ। सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन होने के बाद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर आज कार्यकर्ताओं का भारी जमवाड़ा देखने को मिला। कई कार्यकार्ता रोते विलखते भी कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान अमृत विचार से बातचीत करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा अब कोई ऐसा नेता नहीं होगा। जो गरीबों की लड़ाई लड़ सके। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेता जी ने कभी किसी गरीब को निराश नहीं किया, जो भी उनके दरवाजे पर जरूरतमंद पहुंचा उसकी उन्होंने मदद की, वह गरीबों के मसीहा थे।

विचारों में हमेशा जीवित रहेंगे मुलायम- रविदास मेहरोत्रा
वहीं अमृत विचार से बातचीत करते हुए सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि मुलायम सिंह एक महान नेता थे, जिन्होंने जमीन पर काम किया और हर गरीब, मजदूर, वंचित, शोषित को ऊपर उठाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा नेता जी के योगदान को देश भर याद करेगा। उन्होंने मुलायम के निधन को बहुत बड़ी राजनितिक क्षति बताया। उन्होंने कहा अब नहीं होगा कोई भी ऐसा नेता जो गरीबों के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा नेता जी के विचार महान थे उनके सभी विचार हम सभी के बीच मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा नेता जी को विचारों में हमेशा याद किया जोयगा।
यह भी पढ़े:- इटावा: नेता जी को अंतिम विदाई देने के लिए नेताओं का सैफई में लगा तांता
पार्टी कार्यालय के भीतर पसरा सन्नाटा, गम में डूबे कार्यकर्ता
मुलायम सिंह के निधन के मौके पर पार्टी कार्यालय के भीतर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं कार्यालय में मौजूद समर्थकों ने कहा नेता जी की दास्तां जितने अधिक से अधिक शब्दों में बयां की जाये वह कम है। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि मन बहुत व्यथित हैं, मेरे पास शब्द नहीं हैं जो मैं उनके बारे में कुछ इस वक्त बोल सकूं, रूंधे हुए गले के साथ कार्याकर्ताओं ने मुलायम सिंह जी हमारे धरती के भगवान थे, उनके योगदान को हम कभी नहीं भूल पायेंगे।
यह भी पढ़ें:- स्मृति शेष: विरोधियों को शिकस्त देने वाले मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार इटावा के विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे विधायक
