सिंधिया ने की जम्मू कश्मीर के लिए 2,361 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा
श्रीनगर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश के जम्मू में 861 करोड़ रुपये की लागत के नागरिक एन्केल्व हवाई अड्डा और 1,500 करोड रुपये से श्रीनगर में टर्मिनल इमारत का विस्तार किया जा रहा है। "जम्मू-कश्मीर की प्रगति और समृद्धि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का सपना है। …
श्रीनगर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश के जम्मू में 861 करोड़ रुपये की लागत के नागरिक एन्केल्व हवाई अड्डा और 1,500 करोड रुपये से श्रीनगर में टर्मिनल इमारत का विस्तार किया जा रहा है।
"जम्मू-कश्मीर की प्रगति और समृद्धि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का सपना है। नागर विमानन द्वारा इस को पूरा करने हेतु जम्मू में रु 861 करोड़ की लागत से एक सिविल एन्क्लेव (हवाईअड्डे) और रु 1500 करोड़ की लागत से श्रीनगर के टर्मिनल भवन का विस्तारीकरण किया जाएगा।" pic.twitter.com/DFd6lbLXuN
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 10, 2022
सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा यहां एसकेआईसीसी में आयोजित हेली-इंडिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की प्रगति और समृद्वि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है और इसे साकार करना है। उन्होंने कहा कि हेली नीति को लागू करने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में हेलीकाप्टरों के उपयोग के लिए काम शुरु कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- आज से बंद हो जाएगा ये बड़ा बैंक, RBI ने लाइसेंस किया रद्द
