लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी में अभी भी सत्र 2022-23 में प्रवेश का मौका
लखनऊ। डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) में सत्र 2022- 23 में प्रवेश के लिए अंतिम मौका अभी बचा है। विश्वविद्यालय के कुलपति राणा कृष्णपाल सिंह ने अमृत विचार से बातचीत में बताया कि सत्र 2022- 23 में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों के सापेक्ष स्नातक स्तर पर पाठ्क्रमो …
लखनऊ। डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) में सत्र 2022- 23 में प्रवेश के लिए अंतिम मौका अभी बचा है। विश्वविद्यालय के कुलपति राणा कृष्णपाल सिंह ने अमृत विचार से बातचीत में बताया कि सत्र 2022- 23 में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों के सापेक्ष स्नातक स्तर पर पाठ्क्रमो में प्रवेश के लिए पोर्टल अतिंम बार खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे में 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आवेदन लिए जायेंगे। सभी इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर https://dsmru.up.nic.in/ जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
छात्र अपने प्रवेश से संबंधित फार्म एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रतिलिपि के साथ संबंधित विभाग की प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रवेश के लिए ठीक अगले दिन प्रातः 11 बजे तक कि संपर्क करेंगे। इसके बाद मेरिट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग करेंगे। कुलपति ने कहा अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि आवेदन के अगले दिन केवल 11 बजे तक ही प्राप्त फार्म की मेरिट मेरिट लिस्ट के अनुसार वे प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। इसके बाद प्रवेश का कोई भी मौका नही दिया जाएगा।
स्नातक में इनमें सीटें खाली
-B.com
– BBA
– B.com-LLB
– B.Tech
परास्नातक में इनमें सीटें खाली
-M.sc ( Information technology, Chemistry, Physical, Microbiology, & Mathematics & Statistics)
– M.Tech, MA, (Economics, Education, English)
– M.ed (HI, VI, ID) MBA,
– M.com, MCA
