अयोध्या: 12 घंटे झमाझम बरसात, नगर के कई इलाके जलमग्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद में सोमवार की भोर से शुरू हुई बरसात ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तकरीबन 12 घंटे लगातार हुई झमाझम बरसात के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जिले में कुल 40 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण जलवानपुरा, सप्तसागर, अश्वनीपुरम, …

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद में सोमवार की भोर से शुरू हुई बरसात ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तकरीबन 12 घंटे लगातार हुई झमाझम बरसात के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जिले में कुल 40 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।
बारिश के कारण जलवानपुरा, सप्तसागर, अश्वनीपुरम, अंगूरीबाग, तेलीटोला, नहरबाग, पुरानी सब्जी मंडी, मछली मंडी रोड और हसनू कटरा, कंधारी बाजार समेत कई मोहल्ले जलभराव से प्रभावित रहे।

नगर क्षेत्र का जनौरा इलाका अब भी बेहद बुरी स्थिति से गुजर रहा है। यहां से अभी तक पानी नहीं हटा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 21 सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 24 घंटे में भी हल्की व मध्यम वर्षा के आसार है।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

संबंधित समाचार