अयोध्या: नेपाल ने छोड़ा पानी तो फिर उफनाने लगी सरयू
अयोध्या। अपने रौद्र रूप को समेट रही मोक्षदायिनी सरयू एक बार फिर नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने के बाद उफनाने लगी है। शनिवार को फिर से सरयू ने खतरे के निशान को पार कर लिया और सरयू का प्रति घंटे आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। सरयू के …
अयोध्या। अपने रौद्र रूप को समेट रही मोक्षदायिनी सरयू एक बार फिर नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने के बाद उफनाने लगी है। शनिवार को फिर से सरयू ने खतरे के निशान को पार कर लिया और सरयू का प्रति घंटे आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। सरयू के बढ़ते जलस्तर के चलते तटवर्ती क्षेत्रों में फसलों के जलमग्न होने और किनारों के कटने की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।
शुक्रवार को खतरे के निशान से नीचे आते हुए सरयू का जल स्तर देर शाम 92.600 किया गया था। बताया गया कि नेपाल की ओर से तीन लाख क्यूसेक मीटर पानी घाघरा में छोड़ा गया है। नेपाल से छोड़ा गया पानी सरयू की धारा के साथ आगे बढ़ा दो एक बार फिर से सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा।
शनिवार की सुबह तक यह जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ कर सुबह 7:00 बजे 92.700 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को जल स्तर के दर्ज किए गए आंकड़ों से उभर कर आया कि सरयू का जलस्तर प्रति घंटे आधे सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा हैं। सुबह 10:00 बजे ही सरयू के जल स्तर ने खतरे के निशान को छू लिया और तब से लगातार जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग ने सुबह 8:00 बजे जल स्तर 92.710, 10:00 बजे 92.730, दोपहर बाद 2:00 बजे 92.740 व 4:00 बजे 92.750 दर्ज किया है।
