अयोध्या: लाकडाउन के चलते साप्ताहिक बंदी जैसा रहा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से घोषित दो दिवसीय लाकडाउन के पहले दिन जिले में साप्ताहिक बंदी जैसे हालात दिखे। लाकडाउन के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए गांव से शहर तक पुलिस मुस्तैद दिखी और लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों …

अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से घोषित दो दिवसीय लाकडाउन के पहले दिन जिले में साप्ताहिक बंदी जैसे हालात दिखे। लाकडाउन के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए गांव से शहर तक पुलिस मुस्तैद दिखी और लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से लाकडाउन के पालन और घरों में रहने की हिदायत दी गई।

लाकडाउन को सफल बनाने के लिए जनपद पुलिस ने शुक्रवार की रात से ही कवायद शुरू कर दी थी। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की टीम को हालात का जायजा लेने और लोगों को लाकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकलने की अपील के लिए उतार दिया गया।

दिनभर पुलिस गांव से शहर तक सघन तलाशी और लाकडाउन के निर्देशों के अनुपालन में जुटी रही। अधिकारी भ्रमणशील रहकर हालात का जायजा ले रहे थे। बाजार, दुकानें, प्रतिष्ठान बंद थे और सड़कों पर सन्नाटा था। बीच-बीच में इक्का दुक्का वाहन सड़कों पर गुजर रहे थे।

963 के खिलाफ हुई कार्रवाई
जनपद पुलिस की ओर से शनिवार को लाकडाउन का उल्लंघन और बिना मास्क बाहर घूमने वालों पर महामारी अधिनियम के साथ कार्रवाई की गई। जनपद पुलिस ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर 100 वाहनों का चालान कर 6100 रूपये जुर्माना वसूला गया। कोतवाली नगर ने 116, अयोध्या ने 153, आरजेबी ने 40, महिला थाना ने 08, पूराकलंदर ने 37, गोसाईगंज ने 18, महाराजगंज ने 84, रौनाही ने 78, बीकापुर ने 24, हैदरगंज ने 73, तारुन ने 32, इनायतनगर ने 73, कुमारगंज ने 25, खंडासा ने 65, रुदौली ने 38, मवई ने 43, पटरंगा ने 45 व कैंट पुलिस ने 11 के विरूद्व महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

संबंधित समाचार