विकास दुबे का साथी अरविंद त्रिवेदी और उसका ड्राइवर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। उत्तर प्रदेश में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के साथी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और उसके चालक को मुंबई से सटे ठाणे के कोलसेत इलाके से मुंबई की एटीएस दल ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के निरीक्षक दया नायक को खबर मिली थी कि गिरफ्तार दोनो आरोपी …

मुंबई। उत्तर प्रदेश में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के साथी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और उसके चालक को मुंबई से सटे ठाणे के कोलसेत इलाके से मुंबई की एटीएस दल ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के निरीक्षक दया नायक को खबर मिली थी कि गिरफ्तार दोनो आरोपी मुंबई या ठाणे में छिपने का प्रयास कर रहे हैं।

एटीएस ने जाल बिछाकर गुड्डन के साथ उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गुड्डन ने उत्तर प्रदेश के राज्यमन्त्री संतोष शुक्ला की हत्या में शामिल होने की बात कबूली है। राज्य मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में विकास दुबे मुख्य आरोपी था।

संबंधित समाचार