यूपी में गाजियाबाद बेटियों के जन्म में दूसरे नंबर पर, प्रयागराज अव्वल
गाजियाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद दूसरा ऐसा जिला हैं, जहां सबसे ज्यादा बेटियां जन्म ले रही हैं। पहले नंबर पर प्रयागराज है। नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे के आकड़े बताते हैं कि गाजियाबाद में कन्या भ्रूण हत्या में कमी आई है, जिससे बालिका जन्मदर में सुधार आया है। जनपद में बेटों के मुकाबले 182 …
गाजियाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद दूसरा ऐसा जिला हैं, जहां सबसे ज्यादा बेटियां जन्म ले रही हैं। पहले नंबर पर प्रयागराज है। नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे के आकड़े बताते हैं कि गाजियाबाद में कन्या भ्रूण हत्या में कमी आई है, जिससे बालिका जन्मदर में सुधार आया है। जनपद में बेटों के मुकाबले 182 ज्यादा बेटियों का जन्म हो रहा है। यानी 1000 बेटियों पर 1,182 बेटियां जन्म ले रही हैं।
आज पांच साल बाद फिर से नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे के आकड़े जारी किए गए हैं। साल 2015-16 के सर्वे में पाया गया था कि जनपद में एक हजार बेटों पर 907 बेटियों जन्म ले रही थीं। लेकिन साल 2020-21 के आकड़ों के अनुसार बाल जन्म लिंगानुपात में काफी सुधार आया है। अब गाजियाबाद में बेटों से ज्यादा बेटियां जन्म ले रही हैं, जिसमें गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं, प्रयागराज में एक हजार बेटों पर 1,191 बेटियां जन्म ले रही हैं।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: छोटे बच्चों को वितरित की किताबें, सामाजिक संगठन द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन
