बच्चियों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए जाएं: विजयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ की शुभकामनाएं दीं और लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि लड़कियों को समान अधिकार मिले और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ले सकें। विजयन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लड़कियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले और वे बिना किसी …

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ की शुभकामनाएं दीं और लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि लड़कियों को समान अधिकार मिले और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ले सकें। विजयन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लड़कियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले और वे बिना किसी भय से जीवन जी सकें।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है: पीएम मोदी

उन्होंने ट्वीट किया, आइए, इस अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुनिश्चित करें कि हमारी लड़कियों को समान अधिकार मिले, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, वे पोषणयुक्त भोजन करें, उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, वे कमाएं एवं स्वतंत्र बनें, अपना सिर उठा कर चलें और बिना किसी डर के जिएं। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- हमारा समर्थन करें, हम सभी के लिए काम करेंगे

 

 

 

 

संबंधित समाचार