रायबरेली: लालगंज सब्जी मंडी में दो समुदायों में हुई भिड़ंत, आठ घायल, दो गंभीर
रायबरेली। मंगलवार को लालगंज सब्जी मंडी में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें कुल आठ लोग घायल हुए है।जिसमें दो की हालत गंभीर है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है, और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मंगलवार सुबह क्षेत्र के बहाई गांव …
रायबरेली। मंगलवार को लालगंज सब्जी मंडी में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें कुल आठ लोग घायल हुए है।जिसमें दो की हालत गंभीर है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है, और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मंगलवार सुबह क्षेत्र के बहाई गांव के कुछ युवक मंडी समिति सब्जी खरीदने गए थे। जहां पर इकरामुद्दीन सब्जी व्यवसाई शिवम सोनकर की दुकान पर टमाटर खरीदने लगा ।टमाटर की तौल को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।
शिवम सोनकर का कहना है कि इकरामुद्दीन गाली गलौज करने लगा ।उनके द्वारा विरोध जताए जाने पर उसने अपने गांव से 20-25 युवकों को बुला लिया और दुकानदारों को मारा पीटा। जिसमें उसके चाचा भाई लाल सोनकर को गंभीर चोटे आई है। अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं ।वहीं दूसरे पक्ष के पांच लोगों को भी चोटे आई हैं। जिनमें नईमुद्दीन ,इजहारुद्दीन, सलीम अख्तर, शोएब मोहम्मद और इकरामुद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में इकरामुद्दीन और शोएब को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र के सांप्रदायिक तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अलोक प्रियदर्शी एडीएम प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। सीएचसी पहुंचकर एसपी ने घायलों का हाल भी जाना है। उन्होंने कोतवाल शिव शंकर सिंह को मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में मंडी दुकानदार शिवम सोनकर ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कोतवाली में लिखित शिकायत किया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भरतकुंड पहुंचे कमिश्नर, लिया महोत्सव की तैयारियों का जायजा
