Happy Birthday Hardik Pandya : बेटे से मिला अनमोल बर्थडे गिफ्ट तो भावुक हुए हार्दिक पांड्या, शेयर किया VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज (11 अक्टूबर) 29 साल के हो गए हैं। हार्दिक इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं और पर्थ के वाका मैदान के परिसर में टीम के साथ केक काटा। वहीं हार्दिक के इस बर्थडे को उनके बेटे अगस्त्या ने और भी खास बना दिया है। दो साल …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज (11 अक्टूबर) 29 साल के हो गए हैं। हार्दिक इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं और पर्थ के वाका मैदान के परिसर में टीम के साथ केक काटा। वहीं हार्दिक के इस बर्थडे को उनके बेटे अगस्त्या ने और भी खास बना दिया है। दो साल के अगस्त्या ने पिता को एक ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसे हार्दिक कभी नहीं भूलेंगे। हार्दिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अगस्त्या उन्हें एक बल्ला देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे बर्थडे पर मुझे मेरे बेटे की थोड़ी ज्यादा ही याद सता रही है। अब तक मिले गिफ्ट में ये बेस्ट है। इस पोस्ट पर हार्दिक की पत्नी नताशा ने भी कमेंट किया है और दिल वाली इमोजी बनाई है।

दरअसल, हार्दिक पांड्या इन दिनों मिशन टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनकी फैमिली साथ नहीं है। यही वजह है कि हार्दिक को अपनी पत्नी और बेटे की याद सता रही है। हार्दिक ने पहले पत्नी के लिए एक पोस्ट शेयर की थी। अब बेटे के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

हार्दिक पांड्या का अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

  • 11 टेस्ट – 532 रन – 17 विकेट
  • 66 वनडे – 1386 रन – 63 विकेट 73
  • टी20 इंटरनेशनल – 989 रन – 54 विकेट

ये भी पढ़ें : उस्मान ख्वाजा ने वनडे में ओवरों की संख्या घटाकर 40 करने का दिया सुझाव, कहा- क्रिकेट होगा रोमांचक

संबंधित समाचार