हमीरपुर: श्रीराम उत्सव सेवा समिति का प्रयास लाया रंग, कोतवाली परिसर के ध्वस्त कुएं के निर्माण को हुआ भू-पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के मौदहा कोतवाली के निकट सार्वजनिक कुएं को पहले पुलिस ने अपने परिसर में कर लिया। जर्जर होने पर पूर्व जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने इसे नगर पालिका परिषद से नव निर्माण कराकर आदर्श कुंआ बनवाया। पुरातन व सार्वजनिक कुएं में भारी वर्षा के बीच पेड़ गिरने से कुआं क्षतिग्रस्त हो गया …

हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के मौदहा कोतवाली के निकट सार्वजनिक कुएं को पहले पुलिस ने अपने परिसर में कर लिया। जर्जर होने पर पूर्व जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने इसे नगर पालिका परिषद से नव निर्माण कराकर आदर्श कुंआ बनवाया। पुरातन व सार्वजनिक कुएं में भारी वर्षा के बीच पेड़ गिरने से कुआं क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस पर पुलिस ने कुएं को बंद कर दिया।

इससे आक्रोशित हो श्रीराम उत्सव सेवा समिति ने संज्ञान में लेकर समाज के सहयोग से शासन प्रशासन को सूचना दी। पमांग की कि यह पुरातन कुआं है और इसका प्रयोग पेयजल एवं कुआं पूजन के लिए किया जाता है। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों की बात मानते हुए व सर्व समाज की सहमति से कुएं का पुनः निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य पुनः प्रारंभ कराया। सीओ विवेक कुमार ने कुएं के निर्माण व संरक्षण की समिति में आशीष गुप्ता, मनोज त्रिपाठी, ऋषभ गुप्ता और आशीष सिंह को रखा गया।

कुएं का भूमि पूजन कर निर्माण का कार्य आज प्रारंभ हुआ। ऋषभ गुप्ता ने कहा कि श्रीराम उत्सव सेवा समिति हमेशा प्रशासन का पूर्ण रुप से सहयोग करेगी। कुएं के भूमि पूजन के दौरान नीरज अनुरागी, विनायक गरोसा, ऋषभ गुप्ता, आशीष, अनूप सिंह और प्रखर सोनी, हर्षित शिवहरे, नितिन ओमर व नयन ओमर व 30 से अधिक सनातनी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: छुट्टा मवेशियों से नहीं हो पा रही फसलों की सुरक्षा, किसानों ने उठाई ये मांग

संबंधित समाचार