पीलीभीत: सांसद वरुण गांधी बोले- एसडीएम को हटाकर दूसरा मजिस्ट्रेट लगाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पांच दिन तक हुई बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक जलभराव होने से बिगड़े हालात पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने नाराजगी जताई। स्पष्ट कहा कि अतिरिक्त चार्ज पर काम कर रहे एसडीएम सदर नगर पालिका के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र …

पीलीभीत, अमृत विचार। पांच दिन तक हुई बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक जलभराव होने से बिगड़े हालात पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने नाराजगी जताई। स्पष्ट कहा कि अतिरिक्त चार्ज पर काम कर रहे एसडीएम सदर नगर पालिका के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र लिखकर एसडीएम सदर से हटाकर नगर पालिका ईओ का कार्यभार किसी अन्य अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देने को कहा है। साथ ही नाला सफाई कार्य पर भी सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: हत्या और खुदकुशी के रहस्य से उठेगा पर्दा, एक्सपर्ट की रिपोर्ट तैयार

जिलाधिकारी को लिखे पत्र में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के नागरिकों से उन्हें पता चला है कि भारी वर्षा होने के बाद नगर के नाले-नाली चोक हो गए। जिसकी वजह से हर तरफ जलभराव की स्थिति है। कई जगह तो घरों के भीतर भी जलभराव हो गया। नगर पालिका की ओर से हर साल नाला सफाई का ठेका दिया जाता है। इसके बावजूद नगरवासियों से जलमग्न रास्तों से निकलना पड़ा। गांधी स्टेडियम और प्राचीन मां यशवंतरी देवी मंदिर में भी गर्भ गृह तक नालों का दूषित पानी चला गया। यह नाला सफाई के नाम पर हुए अनुचित उद्देश्यों की पूर्ति का साक्षात उदाहरण है।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार एसडीएम सदर को दिया है। जो परिस्थितियां बनी उससे साफ जाहिर है कि एसडीएम सदर के द्वारा नगर पालिका के कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही। जिला प्रशासन के पास कई अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मौजूद हैं, उन्हीं में से किसी को ईओ का कार्यभार दिया जाए। उन्होंने तालाबों में जाने वाले नालों की पुन: सफाई, नगर पालिका की टीम को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए फील्ड पर उतारने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: चार साल पहले बनी पुल की एप्रोच सड़क धंसी, आवागमन बंद

संबंधित समाचार