बरेली कॉलेज में 13 जुलाई से होगी शिक्षकों की नियुक्ति की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज के लगभग 186 स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की जांच 13 जुलाई से प्रारंभ होगी। तीन से चार दिन जांच चलेगी। जांच समिति के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े सभी प्रमाण एकत्रित कर लिए हैं। बरेली कॉलेज के बाद महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, …

बरेली,अमृत विचार। बरेली कॉलेज के लगभग 186 स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति की जांच 13 जुलाई से प्रारंभ होगी। तीन से चार दिन जांच चलेगी। जांच समिति के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े सभी प्रमाण एकत्रित कर लिए हैं।

बरेली कॉलेज के बाद महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों की जांच का नंबर आएगा। यहां भी करीब तीन दिन तक जांच चल सकती है। समिति ने 21 जुलाई तक जांच प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य विश्वविद्यालय, राजकीय-एडेड महाविद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जांच कराने के लिए समितियां गठित की हैं। इस उद्देश्य से कि कहीं उच्च शिक्षण संस्थानों में कोई फर्जी शिक्षक तो तैनात नहीं है। यह आशंका बेसिक शिक्षा विभाग में अनामिका शुक्ला नियुक्ति फर्जीवाड़े के पकड़े जाने के बाद सामने आई।

जिला स्तर पर एक मुख्य समिति के अधीन में तहसील स्तर पर उप-समितियां बनाकर शिक्षकों का सत्यापन कराया जाना है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक बरेली कॉलेज में सर्वाधिक शिक्षक हैं, उसके बाद विश्वविद्यालय में। इन दोनों संस्थानों में सत्यापन होते ही अन्य संस्थानों में एक दिन में ही जांच पूर्ण कर ली जाएगी।

11 जुलाई से होनी थी जांच
समिति ने 11 जुलाई से सत्यापन की तिथियां तय की थीं चूंकि 10 जुलाई की रात से लाकडाउन प्रभावी हो गया। इस कारण 13 जुलाई से सत्यापन की योजना बनी है।

शिक्षकों की नियुक्ति व सत्यापन के संबंध में बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लाकडाउन के कारण तिथियां बढ़ाई गई हैं। 21 जुलाई तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। -डा. राजेश प्रकाश, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी

संबंधित समाचार