अयोध्या: जनसुनवाई में आईं 17 शिकायतें, 15 निस्तारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री के निर्देश पर नगर निगम के तिलकहाल में मंगलवार को जनसुनवाई की गयी। इस अवसर पर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्ताकरण कराया गया। यह शिकायतें, टैक्स विभाग, स्वास्थ्य, जलकल, निर्माण सहित अन्य प्रकार की रहीं। कर विभाग से …

अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री के निर्देश पर नगर निगम के तिलकहाल में मंगलवार को जनसुनवाई की गयी। इस अवसर पर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्ताकरण कराया गया। यह शिकायतें, टैक्स विभाग, स्वास्थ्य, जलकल, निर्माण सहित अन्य प्रकार की रहीं।

कर विभाग से जुड़ी दो शिकायतें रहीं। प्रेम कुमार मिश्र मकबरा द्वारा अपने टैक्स बिल में करदाता का नाम गलत था जिसे संशोधन करने के लिए आवेदन किया था। इनका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसके अलावा जनसुनवाई में 8 मामले जलकल विभाग, 6 स्वास्थ्य विभाग, 1 निर्माण विभाग विभाग से सम्बन्धित रहें। इस सम्बन्ध में मौके पर ही सम्बन्धित अनुभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। अपर नगर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित शिकायतकर्ता से वार्ता कर की गयी।

जनसुनवाई के समय उप नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, अधिशाषी अभियन्ता सिविल मोद नारायण झा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र कुमार, कर अधीक्षक विविध ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: बाढ़ विकराल, पलायन तेज, तीन तहसीलों के 26 गांव जलमग्न

संबंधित समाचार