हल्द्वानी: गलत बाल कटवाने के नाम पर बच्चे को स्कूल से बाहर निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक निजी स्कूल में बाल गलत कटवाने की बात कहकर छात्र को स्कूल से बाहर करने का मामला सामने आया है। एक छात्र के भाई ने ठंडी सड़क स्थित टिक्कू मॉर्डन स्कूल के प्रबंधक पर आरोप लगाया है कि उनका छोटा भाई जो कि कक्षा 8 का छात्र है और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक निजी स्कूल में बाल गलत कटवाने की बात कहकर छात्र को स्कूल से बाहर करने का मामला सामने आया है। एक छात्र के भाई ने ठंडी सड़क स्थित टिक्कू मॉर्डन स्कूल के प्रबंधक पर आरोप लगाया है कि उनका छोटा भाई जो कि कक्षा 8 का छात्र है और वर्तमान में हल्द्वानी स्टेडियम में क्रिकेट का खिलाड़ी है। मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल गया था।

जहां स्कूल प्रबंधक द्वारा उसे स्कूल में प्रदेश नहीं दिया गया। आधे घंटे तक बाहर इंतजार कराने के बाद उसे स्कूल के अंदर प्रवेश दिया गया। काफी देर बाद उसे स्कूल में प्रवेश देने के बाद उसे सभी छात्रों से अलग बैठाया गया और थोड़ी देर में यह कहकर स्कूल से बाहर निकाल दिया कि तुम्हारे बाल गलत तरीके से कटे हैं, जब यह बात परिजनों को पता लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी है कि पुलिस के आने के बाद स्कूल की प्रधानाचार्या सवालों से बचनी लगी उन्होंने स्टाफ को आगे कर दिया। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधकों की पहले भी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई थी। उस समय स्कूल स्टाफ द्वारा मौखिक माफी भी मांगी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसके बाद भी छात्र का उत्पीड़न होता रहा। इधर, प्रधानाचार्या से इस मामले में बात करनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म