वारदात : घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड महिला बैंककर्मी को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत भोला खेड़ा मंगलवार की सुबह उस वक्त दशहत के साथ अफरा-तफरी मच गयी। जब घर में घुसे बदमाशों ने एक रिटायर्ड महिला बैंककर्मी पर कई राउडं फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घटनास्थल से भाग निकले। मृतका के परिजनों …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत भोला खेड़ा मंगलवार की सुबह उस वक्त दशहत के साथ अफरा-तफरी मच गयी। जब घर में घुसे बदमाशों ने एक रिटायर्ड महिला बैंककर्मी पर कई राउडं फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घटनास्थल से भाग निकले। मृतका के परिजनों ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी ललित सोनकर पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इसके बाद मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

कृष्णानगर थानाक्षेत्र के भोलाखेड़ा निवासी सौजन्य सक्सेना ने बताया कि मंगलवार तड़के उन्हें सूचना मिली कि उसके घर में घुसे तीन बदमाशों ने उनकी बुआ मुधबाला (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया। पुलिस की मानें तो मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि महिला की हत्या गोली या कोई भारी वस्तु मारकर की गई है। मृतका के परिजनों ने अमीनाबाद के कुख्यात अपराधी व हिस्ट्रीशीटर पर ललित सोनकर पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

पड़ताल में सामने आया कि ललित का मृतका के भतीजे सौजन्य से पुराना विवाद चल रहा है। लेन-देने को लेकर कई बार उनके बीच मारपीट भी हो चुकी है। आरोप है कि पहले भी ललित सौजन्य पर जानलेवा हमला कर चुका है। इस मामले में मानकनगर कोतवाली में ललित के खिलाफ सौजन्य ने मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस की मानें, मधुबाला सौजन्य की बुआ थी और सौजन्य पत्नी के साथ उन्हीं के साथ घर में रहता है। मृतका ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से रिटायर्ड हो चुकी थी। सौजन्य की पत्नी मुस्कान ने बताया कि बीती रात वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी बुआ के कमरे से चीखने की आवाज आई। वह फौरन कमरे की तरफ दौड़ी तो तीन लोग उनकी बुआ के कमरे से बाहर जाने दिखी। जब वह शोर मचाने लगी तो बदमाशों ने जाते वक्त मुस्कान को भी जान से मारने की धमकी दे ड़ाली।

इस हत्याकांड के सम्बन्ध में एसीपी कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। घटनास्थल के आस-पास मोहल्ले में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहा है। इस हत्याकांड पीछे लेन-देन समेत परिवारिक रंजिश और पुराने रिश्तों के बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि बीते 17 मई को हिस्ट्रीशीटर ललित सोनकर के गुर्गों ने सिंगारनगर में मृतका के भतीजे सौजन्य पर जानलेवा हमला किया था। लेने-देने के विवाद में बदमाशों ने सौजन्य पर गोली चलाई थी। हालांकि, उस वक्त सौजन्य के कंधे पर गोली लग गई थी। पुलिस की मानें तो, हीवेट रोड निवासी ललित सोनकर अमीनाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। सौजन्य ने जनवरी में उसके खिलाफ धमकी देना का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:- उन्नाव: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या

संबंधित समाचार