हमीरपुर: अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के मौदहा कस्बे में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे उसकी पुत्री गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी शमीम (50) पुत्र बशीर ने मंगलवार को किसी जहरीला …
हमीरपुर, अमृत विचार। जिले के मौदहा कस्बे में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे उसकी पुत्री गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी शमीम (50) पुत्र बशीर ने मंगलवार को किसी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे गंभीर हालत में उसकी पुत्री नाजिया मौदहा सीएचसी ले गई।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पड़ोसियों ने दबी जुबान से कहा कि घर में अक्सर नशेबाजी को लेकर कलह होती थी। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़़ गया है। घर में हुई इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है और रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क पर जलभराव से हुआ हादसा, पानी में गिरकर युवक की मौत
