नैनीताल: बीते एक वर्ष से टैंट में रहने को मजबूर है आपदा पीड़ित 8 परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के बोहराकोट क्षेत्र में बीती वर्ष आई आपदा के जख्म अब भी हरे हैं। बीते एक वर्ष से आपदा में अपना घर और जमीन खो चुके प्रभावित आठ परिवार टेंट में रहने को मजबूर है। कई बार मांग के बाद भी प्रभावित परिवारों को विस्थापित नहीं किया जा सका है। …

नैनीताल, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के बोहराकोट क्षेत्र में बीती वर्ष आई आपदा के जख्म अब भी हरे हैं। बीते एक वर्ष से आपदा में अपना घर और जमीन खो चुके प्रभावित आठ परिवार टेंट में रहने को मजबूर है। कई बार मांग के बाद भी प्रभावित परिवारों को विस्थापित नहीं किया जा सका है। प्रभावित परिवारों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा तत्काल विस्थापन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

बता दें कि बीते वर्ष 18-19 अक्टूबर को अतिवृष्टि से रामगढ़, झुतिया, बोहराकोट क्षेत्र में भारी आपदा आई थी। आपदा से कई मजदूरों की मौत हो जाने के साथ ही ग्रामीणों के भवन जमींदोज हो गए। प्रशासन की ओर से मौका मुआयना कर प्रभावित परिवारों को विस्थापित किए जाने का आश्वासन दिया था।

प्रशासनिक स्तर पर विस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर रामगढ़ क्षेत्र में जगह भी चिन्हित कर ली गई। मगर एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद थी प्रभावित लोगों को विस्थापित नहीं किया जा सका है। इधर एक वर्ष से प्रभावित आठ परिवार टेंट में रहकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं।

मंगलवार को प्रभावित लोगों ने एडीएम शिवचरण द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भूमि तो चयनित कर ली गई है। मगर कई अन्य प्रक्रिया अभी लंबित है। उन्होंने तत्काल सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रभावित परिवारों को विस्थापित किए जाने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने तत्काल पत्राचार कर प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में धीरज शर्मा,मनोज कुमार,राजेंद्र प्रसाद,नंदकिशोर,मुन्नी देवी,रमेश चंद्र,नंदन सिंह बिष्ट, चंद्रप्रकाश,सुनील कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार