दो हजार करोड़ की ठगी : पांच लोगों पर लगा गैंगस्टर, फुटवियर कारोबारी से हड़पे तीन करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर । रुपये दोगुने करने का लालच देकर शहर के फुटवियर कारोबारी से तीन करोड़ ठगने के साथ देश भर में कई लोगों से झांसे से पैसे निकलवाने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ पुलिस आयुक्त के आदेश पर काकादेव पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। शहर के काकादेव शास्त्री नगर निवासी फुटवियर …

अमृत विचार, कानपुर । रुपये दोगुने करने का लालच देकर शहर के फुटवियर कारोबारी से तीन करोड़ ठगने के साथ देश भर में कई लोगों से झांसे से पैसे निकलवाने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ पुलिस आयुक्त के आदेश पर काकादेव पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

शहर के काकादेव शास्त्री नगर निवासी फुटवियर कारोबारी लकी सिंह तीन साल पहले व्यापार के सिलसिले में बेंगलुरु गए तो उनकी मुलाकात खीजर से हुई थी। उसने अपने ससुर फरीद अहमद, साले आफाक समेत पांच लोगों से मुलाकात कराई। सभी ने प्रापर्टी व शेयर बाजार में निवेश करने पर जमा रकम पर 10 फीसदी ब्याज समेत दोगुना तक मुनाफे का लालच दिया।

झांसे में आकर लकी सिंह ने तीन बैंकों से तीन करोड़ लोन लेकर उन्हें दे दिए। इसके बाद जब वे ब्याज लेने गए तो उन्हें टरका दिया गया। डीआईजी से शिकायत के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपितों ने बेंगलुरु में एंबीडेंट मार्केटिंग कंपनी नाम से फर्जी कंपनी खोलकर कई राज्यों में दो हजार करोड़ की ठगी की थी।

बजरिया पुलिस ने बीते 25 नवंबर को सैय्यद फरीद अहमद, सैय्यद आफाक अहमद उसकी पत्नी नबीला मिर्जा व सैय्यद अम्मार को गिरफ्तार किया था। कारोबारी लकी सिंह ने पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड से आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की मांग की थी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर काकादेव पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। काकादेव थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया पुलिस आयुक्त के आदेश पर सभी पर गैगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें :- वाराणसी: मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट में आरोप तय, 30 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव