किराएदार की हैवानियत: 108 साल की महिला के दोनों पैर काटे, लूटे चांदी के कड़े
जयपुर। जयपुर पुलिस ने शहर के गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 108 वर्षीय महिला के पैर काट कर चांदी की गोड़ाई लूटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकेश खरडिया ने मंगलवार को बताया कि आरोपी प्रकाश प्रजापत (27) को जमवारामगढ़ के टोडा मीणा (जयपुर) से सोमवार की …
जयपुर। जयपुर पुलिस ने शहर के गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 108 वर्षीय महिला के पैर काट कर चांदी की गोड़ाई लूटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकेश खरडिया ने मंगलवार को बताया कि आरोपी प्रकाश प्रजापत (27) को जमवारामगढ़ के टोडा मीणा (जयपुर) से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लूटी हुई गोड़ाईं बरामद कर ली गई है।
ये भी पढ़ें- गडकरी ने Toyota Flex Fuel कार का पायलट प्रोजेक्ट किया लॉन्च, जानें खासियत
उन्होंने बताया कि आरोपी ने रविवार की सुबह मीणा कॉलोनी निवासी 108 वर्षीय जमुना देवी के दोनों पैर धारदार हथियार से काट कर उनकी चांदी की गोड़ाईं लूट ली। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला जमुना देवी की मंगलवार दोपहर एक बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हथियार कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग महिला का पुराना किरायेदार था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की और उसके पैर काट दिए।
परिजन ने बताया कि हमारे किरएदार ने इसके बारे में जानकारी दी थी और बताया कि वह गटर में गिरी हैं। हम भागते हुए गए और उनको घर में लाए। उनके गले में चाकू का निशान है।
बुज़ुर्ग महिला करीब 108 साल की थी और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। जिस जगह घटना घटी वहां लोगों की आवाजाही रहती है। घटना के बाद DCP ईस्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें एक संदिग्ध स्कूटी का पता चला। अगले दिन हमें एक शख्स का पता चला- अतिरिक्त CP अजय पाल लांबा, जयपुर।
इस शख्स के पास ऐसी ही स्कूटी है। इस व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। यह व्यक्ति 4-5 साल पहले उसी घर में किराए पर रहता था। यह व्यक्ति पीड़िता को जानता था। इस पर काफी कर्ज़ा था और उसे उतारने के लिए इसने इस घटना को अंजाम दिया। हमें लूटे हुए कड़े बरामद हुए है- अतिरिक्त CP अजय पाल लांबा।
ये भी पढ़ें- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शहरी बेरोजगारों के लिए साबित हो रही वरदान- गहलोत
