बरेली में कोरोना से तीन और मौत, 37 नए संक्रमित मिले
बरेली, अमृत विचार। बरेली में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई जबकि 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। मृतकों में शहर में पीलीभीत बाईपास के पास सनसिटी में रहने वाले लगभग 45 वर्षीय एलआईसी एजेंट, शहर के ही छोटी …
बरेली, अमृत विचार। बरेली में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई जबकि 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। मृतकों में शहर में पीलीभीत बाईपास के पास सनसिटी में रहने वाले लगभग 45 वर्षीय एलआईसी एजेंट, शहर के ही छोटी वमनपुरी के एक व्यक्ति और फरीदपुर में रहने वाले व्यक्ति हैं। इसके साथ ही जिले में मृतकों की संख्या 21 हो गई है।
जिले में 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें कई प्रमुख लोग शामिल हैं। जिले के एसीएमओ और कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रंजन गौतम और उनके 14 वर्षीय बेटे में भी संक्रमण पाया गया है। जिले के एक विधायक के भाई और आईएमए के अध्यक्ष रहे चिकित्सक भी पॉजीटिव पाए गए हैं।
डीएम कंट्रोल रूम के पांच कर्मचारियों को भी संक्रमित पाया गया है। एक निजी मेडिकल कॉलेज और नवाबगंज के एक अस्पताल कर्मी में भी कोरोना संक्रमण मिला है। नए संक्रमितों में बहेड़ी के छह, भोजीपुरा के चार लोग शामिल है। शहर के पुराना शहर, कटरा चांद खां, मढ़ीनाथ, जगतपुर, कालीबाड़ी, मुंशी नगर, हजियापुर में भी एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।
