संभल: सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जैरेडा की महिला मंगलवार की सुबह थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भगतपुर पहेली से लौटते समय गांव चेचरी के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक के गिरने से घायल हो गयी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर …

चन्दौसी, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जैरेडा की महिला मंगलवार की सुबह थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भगतपुर पहेली से लौटते समय गांव चेचरी के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक के गिरने से घायल हो गयी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाम को कोकावास पुल से पहले ईंट भट्ठे के पास किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

45 वर्षीय सावित्री पत्नी रतन लाल सोमवार को बेटे पुष्पेंद्र के साथ बाइक से थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी फूफा की तेहरवीं में शामिल होने के लिए आयी थी। साथ में बेटी चंचल भी थी। कार्यक्रम के बाद सावित्री गांव भगतपुर पहेली अपनी ननद के घर आ गयी थी। मंगलवार की सुबह 10 बजे बेटे पुष्पेंद्र व बेटी चंचल के साथ सावित्री बाइक से अपने घर लौट रही थी, जैसे ही ये लोग गांव चेचरी के पास पहुंचे तो बाइक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गयी। हादसे में सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। जबकि, पुष्पेंद्र और चंचल के मामूली चोट आयीं। पुलिस ने घायल सावित्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस की कार्रवाई के शव को घर ले गए।

उधर, शाम को बाइक पर सवार थाना बहजोई के बाईपास निवासी 50 वर्षीय विरजू पुत्र छद्दमी लाल थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मैथरा से लौट रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे विरजू की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक स्वामी नगर के सीकरी गेट कबीर गली निवासी नीरज पुत्र नंदू घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि विरजू सोमवार को रिश्तेदारी में गए हुए थे और शाम को घर लौट रहे थे। वहीं घायल नीरज ने बताया कि वह मैथरा गांव में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शाम को काम करके लौट रहा था।

ये भी पढ़ें:- देहरादून: राज्य में वर्दी सिलाई का काम कैदियों से कराने की योजना

संबंधित समाचार