नए भारत का निर्माण करेगी टैबलेट वितरण योजना :महापौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार की टैबलेट वितरण योजना से नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की यह पहल भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनायेगी। महापौर मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय …

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार की टैबलेट वितरण योजना से नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की यह पहल भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनायेगी।

महापौर मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

महापौर ने कहा कि शिक्षा किसी देश की मूल पूंजी होती है और वही उसे विश्व के सर्वोच्च स्थान पर ले जाती है। उन्होंने तीस छात्र – छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया। निदेशक प्रो सत्यपाल तिवारी ने कहा कि छात्रों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। यही कारण है कि यहां केन्द्र पर छात्रों की संख्या बढ़ रही है।

विशिष्ट अतिथि योगाचार्य डॉ चैतन्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लाभार्थियों को टैबलेट प्रदान कर अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए साधन उपलब्ध कराया है। विशिष्ट अतिथि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मानस त्रिपाठी ने भी सम्बोधन दिया। समन्वयक डॉ शशि भूषण राम त्रिपाठी ने निश्चित रूप से टेबलेट विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा। वे इसका प्रयोग शैक्षणिक और ज्ञानात्मक विकास के लिए करेंगे।

महाविद्यालय के प्रबंधक लालजी सिंह, विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, नंदिनी नगर महाविद्यालय के डॉ शत्रुघन सिंह, त्रिपुरारी सिंह एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: विजिलेंस ने बनाई सूची, जल्द सलाखों के पीछे होंगे दरोगा जी

संबंधित समाचार