साजिश : अपहरण का नाटक कर वसूले साढे तीन लाख, चार लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखा कर सुलह के नाम पर विपक्षी गणों ने पीडित से साढे तीन लाख रुपए वसूल लिए। अपहरण की घटना झूठी होने पर पीडित ने जब रुपये मांगे तो विपक्षी मारपीट और फौजदारी पर आमादा हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने, धमकी …

अमृत विचार, बहराइच। अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखा कर सुलह के नाम पर विपक्षी गणों ने पीडित से साढे तीन लाख रुपए वसूल लिए। अपहरण की घटना झूठी होने पर पीडित ने जब रुपये मांगे तो विपक्षी मारपीट और फौजदारी पर आमादा हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बढौली निवासी शमीम अहमद उर्फ सोनू के मुताबिक, वह गरीब मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। विपक्षी गण जालसाज,आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। साल 2019 में विपक्षी गणों ने प्रार्थी व उसके भाई के खिलाफ छल कपट एवं धोखा करके बेईमानी की नियत से कल्लू उर्फ खालिद पुत्र सायरूदीन के अपहरण का फर्जी मुकदमा लिखवा दिया।

मुकदमे में सुलह करने के लिए साढे तीन लाख वसूल लिए। आरोप है कि विपक्षी गणों ने कल्लू उर्फ खालिद को जाल फरेब करके खुद ही बाहर भेज दिया था। प्रार्थी को धोखा देकर बदनियति के इरादे से छल कपट और धोखा करके प्रार्थी और उसके भाई अमीर उल्ला तथा जहीर के ऊपर अपहरण का फर्जी मुकदमा लिखवाकर मुकदमे में सुलह के नाम पर साढे तीन लाख रुपए वसूल लिए।

पांच सितम्बर 22 को घटना झूठी होने पर जब विपक्षी गणों से रुपए वापस लेने की बात की तो विपक्षी गण गाली गलौज, मारपीट और आमादा फौजदारी हो गए। विपक्षी प्रार्थी के खिलाफ खड़यंत्र रच रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज ददन सिंह ने बताया शमीम अहमद उर्फ सोनू की तहरीर पर नरगिस पत्नी सायरूदीन, कासिम पुत्र अबुल हसन, कल्लू उर्फ खालिद पुत्र सायरूदीन तथा तलहा पुत्र सायरूदीन निवासी गण बढौली थाना कैसरगंज के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-  उन्नाव: अपने ही अपहरण की साजिश रचना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संबंधित समाचार