अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ट्वीट कर लिखा की मां, …

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ट्वीट कर लिखा की मां, भाई, भाभी और भतीजी में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं।

अनुपम ने वीडियो में बताया कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी। उन्हें कुछ दिनों से भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया और फिर माइल्ड (हल्के) कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

 

अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी गई है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं दोस्तों, शुभचिंतकों और बाकी सभी को सूचित करना चाहूंगा कि मैं अपनी मां को कल एक चेक-अप के लिए ले गया था, क्योंकि उन्हें भूख कम लगने लगी थी। डॉक्टर की सिफारिश पर, हम उन्हें सीटी स्कैन के लिए ले गए। टेस्ट कराने के बाद वह वह मामूली रूप से कोविड से संक्रमित पाई गईं।”

खेर ने आगे कहा, “मां की उम्र के कारण, हमने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है। वह ठीक है। तीन अन्य सदस्यों (मेरे भाई, उनकी पत्नी और मेरी भतीजी) में भी कोविड का हल्का संक्रमण मिला है। मैंने खुद भी टेस्ट कराया, जो नेगेटिव आया है। परिवार ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है और हमने बीएमसी को सूचित किया है। मैं उन सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं, जिनके माता-पिता वृद्ध हैं, कृपया अपने माता-पिता का परीक्षण करवाएं, भले ही उनमें हल्के लक्षण नजर आए। पिछले कुछ महीनों में मेरे भाई और उनके परिवार द्वारा अत्यधिक सावधानी बरतने के बावजूद, उनका भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैं सभी से इसे गंभीरता से लेने का आग्रह करता हूं और समझता हूं कि कोई भी सुरक्षा उपाय पर्याप्त नहीं हैं। दोस्तों, अपनी सुरक्षा को कम न होने दें। आइए सतर्क रहें, आइए सजग रहें और आइए बुरे समय से मिलकर लड़ें।”

कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं अभिनेत्री रेचल व्हाइट
अभिनेत्री रेचल व्हाइट कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि वह घातक कोरोना वायरस की चपेट में आई हैं और फिलहाल होम क्वॉरंटाइन पर हैं। रेचल ने ट्वीट किया, “मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। घर पर क्वॉरंटाइन पर हूं। कृपया मेरे लिए दुआ करें क्योंकि मैं जल्दी ठीक होना चाहती हूं।”

ये सितारे हुए कोरोना संक्रमित
बता दें कि बंगाली एक्ट्रेस कोएल मल्लिक का कोविड-19 टेस्ट संक्रमित पाया गया है और उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही थीं। सिंगर कनिका कपूर और प्रोड्यूसर करीम मोरानी के परिवार में कोरोना वायरस फैल गया था। करीम मोरानी की बेटी और फिल्म अभिनेत्री जोआ भी कोरोना से पीड़ित हो चुका है।

संबंधित समाचार