आज का राशिफल। 12 अक्टूबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म के प्रति आप काफी रुचि लेंगे। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। वृष आज मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। …

मेष

आज प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म के प्रति आप काफी रुचि लेंगे। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं।

वृष

आज मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। क्योंकि आपके काम देरी से ही सही पर अवश्य होंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चिंता होने की सम्भावना है।

मिथुन

आज कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे। रुके हुए काम करने का मन बनाएंगे। आज आप घर पर बहुत अच्छा समय बिताएंगे। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होगा। पैतृक संपदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सिंह

आज उच्च दार्शनिक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

कन्या

आज वर्तमान मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-खांसी की समस्या होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण आपकी छवि को नुकसान होने की आशंका है।

तुला

आज दोपहर के समय शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूरी मेहनत से आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर चली आ रही दुविधा समाप्त होगी।

वृश्चिक

आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

आज घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। अचल संपत्ति को लेकर विवाद शांत हो सकते हैं। परिस्थितियां आपके लिए शानदार रहने वाली हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

मकर

आज शीघ्रता और भावुकता में लिए गए निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। भाइयों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। मन में कुछ बड़ा करने की योजना होगी। अपनी कमियों में सुधार करें।

कुंभ

आज धन के कारण जो काम लंबित थे वे दोबारा शुरू होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आपसे काफी खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नव विवाहित जोड़े यात्रा के लिये जा सकते हैं। आज दिन उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा।

मीन

आज किसी को उधार धन देने से पहले पेपरवर्क अवश्य कर लें। आय के स्रोत में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको परेशानी होगी।